महिला दो बच्चों के साथ हुई गायब
बरेली, मई 17 -- मीरगंज, संवाददाता। महिला शनिवार की सुबह दो बच्चों को स्कूल पहुंचाने की बात कह कर घर से निकली। उसके बाद घर नहीं लौटी। महिला पति ने थाने में पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई है।नौसना गांव के नन्हे मौर्य गाजियाबाद में मजदूरी करते हैं। घर में उनकी पत्नी बच्चों के साथ रहती हैं। नन्हे की पत्नी संतोष मौर्य शनिवार की सुबह आठ बजे पुत्री गौरी एवं पुत्र प्रशांत को नगरिया सादात के स्कूल पहुंचाने घर से निकलीं। बच्चों को स्कूल पहुंचाकर वो घर नहीं लौटी। स्कूल की छुट्टी के बच्चे भी घर नहीं पहुंचे। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने गाजियाबाद नन्हे को सूचना दी। पत्नी और बच्चों के गायब होने की सूचना पर पति घर लौटा। छानबीन पर पता चला बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। पति ने रविवार को तहरीर दी। पुलिस ने महिला और उनके दोनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.