देहरादून, मार्च 8 -- क्लेमनटाउन क्षेत्र में युवक और युवती के बीच बंद कमरे में हुई चाकूबाजी में पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की। आरोपी के कमरे से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि छात्र और छात्रा दोनों क्लेमनटाउन स्थित निजी यूनिवसिर्टी से एमसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। रायपुर क्षेत्र निवासी छात्रा शनिवार सुबह दोस्त उदय सिंह उर्फ विशु (21 वर्ष) मूल निवासी जागृति विहार, मेरठ (यूपी) के क्लेमनटाउन स्थित कमरे पर पहुंची। यहां दोनों में निजी मामले को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच चाकू चला। चाकू से युवक की अंगुली और छात्रा के हाथ व गले पर घाव हुआ। माले में छात्र के पिता ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर...