भागलपुर, मई 16 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के मोमिन टोला में महिला दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता अफसाना खातून ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर दिवाकर कुमार, उसके पिता लड्डू सिंह, मां मंगिया देवी व बहन पारो देवी समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 11 मई की शाम आरोपी दुकान पर पहुंचे और स्मैक मांगने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की औ्र चाकू से हमला करने का प्रयास किया। आरोपियों ने दुकान के गल्ले से बिक्री की रकम भी निकाल ली। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रतापपुर में दबंगों ने की महिला से मारपीट, न्याय की गुहार लगाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...