अमरोहा, जून 1 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही कुछ युवकों पर मारपीट एवं छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता ने कहा कि वह गांव में परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। बताया कि वह रविवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान गांव निवासी पांच लोग आए व अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी शुरू की। विरोध जताया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़िता घायल हो गई। उसने दुकान में रखे दस हजार रुपये लूट कर ले जाने का आरोप भी लगाया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच-पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...