मुरादाबाद, फरवरी 27 -- मेरा युवा भारत एवं खेलो इंडिया अभियान के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम के प्रचार के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान डीएम ने महिलाओं, युवतियों को आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार सैनी ने बताया कि 8 मार्च को प्रथम सत्र में अंडर-13, अंडर-14, अंडर-25, वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी। पोस्टर विमोचन के दौरान एडीएम एवं एसडीएम भी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...