धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद। बैंक ऑफ इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी कर्मचारी संघ, धनबाद अंचल ने शनिवार को राजगंज की महेशपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में महिला दिवस समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष आशा लता टुडू ने किया। स्थानीय मुखिया मनोज महतो और एजीएस रतन रजक ने महिला दिवस का महत्व बताया। एनएम अनिता और रेनु ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शबू कुभारी और कौशल्या देवी ने एसएचजी और लखपति दीदी योजना समझाई। शंकर दास और मिनु मुर्मू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन अमित चंद्रवंशी ने किया और समापन खुशबू के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.