बेगुसराय, मार्च 11 -- बखरी, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साप्ताहिक उत्सव पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से बुधवार को नगर परिषद कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य जांच शिविर में नगर परिषद के सफाईकर्मियों सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में सामान्य चिकित्सा परामर्श, स्त्री रोग परामर्श, नर्सिंग देखभाल तथा प्रयोगशाला जांच की सुविधा प्रदान की गई। महिलाओं का बीपी, डायबिटीज, यक्ष्मा स्क्रीनिंग एवं एनीमिया की जांच भी की गई। जांच के दौरान दो महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण पाए गए। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उनके बचाव के उपायों की जानकारी दी। कम्युन...