जमशेदपुर, मार्च 14 -- जमशेदपुर। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के रीजन वन द्वारा 'वन मल्टीपल -वन एक्टिविटी'' के तहत महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भव्य कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (महिला सशक्तिकरण) सारिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया गया।जागरूकता अभियान का शुभारंभ बिष्टुपुर गोल चक्कर से एक विशाल रैली के रूप में हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वीमेंस कॉलेज तक पहुंची। इस दौरान लायन सदस्यों ने हाथों में प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आम जनमानस को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत किया। कॉलेज परिसर में आयोजित विशेष सत्र के दौरान छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों और बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.