संभल, मार्च 16 -- सीता रोड स्थित गीता सत्संग भवन में रविवार को सत्संग युवा महिला मंडल की पदाधिकारियों द्वारा महिला दिवस और चैत्र नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भक्ति, संस्कृति और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की अध्यक्ष प्रज्ञा अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया और समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज दोनों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। संगठन की इंदु अग्रवाल ने सभी महिलाओं को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और संस्कृति को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर मानसी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, निमिषा अग्रवाल, सुप्रिया अग्रवाल सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.