झांसी, मार्च 7 -- नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र समृद्ध होगा, किया महिला सम्मान फोटो नंबर 20 कुलपति कृषि विश्वविद्यालय में सम्मान करते हुए।झांसी,संवाददाताअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के प्रशासनिक भवन में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ दीप प्रज्वलन व एवं वन्देमातरम् गीत के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों व विभिन्न ग्रामों से आयी महिला कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि नगर आयुक्त आकांक्षा राणा (आईएएस) ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं को समान सम्मान और अवसर प्राप्त हों। कहा कि आज महिलाएं अन्न उत्पादन के साथ-साथ सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही।कार्यक्रम...