लखनऊ, मार्च 6 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महिला कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें 94 नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम की 8.90 करोड़ रुपये, साड़ी वर्दी के लिए 29.59 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजे जाएंगे।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला कार्मिकों, संवासिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मेधावी बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा। आईसीडीएस के 50 वर्ष पूरे होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित पुस्तक आत्ममंथन व मुख्य सेविका के लिए विकसित मैनुअल पुस्तिका सारथी का भी विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य बतौर अतिथि म...