एटा, मार्च 6 -- मेरा युवा भारत के उप निदेशक पुनीत गोयल ने बताया 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम एटा में किया जाएगा। उप निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम में 3 आयु वर्ग ( अंडर 13, 13-18 व 18 से अधिक) में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं, मनोरंजन गतिविधियां लेमन, स्पून दौड़, म्यूज़िकल चेयर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खेलो इंडिया के नेशनल स्पोर्ट्स रिपॉजिटोरी सिस्टम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकती हैं। इसके अलावा 8 मार्च को कार्यक्रम आयोजन स्थल पर भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड प्रात: 9:30 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.