काशीपुर, मार्च 9 -- काशीपुर। करनपुर गांव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सूर्या फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वागत नृत्य, पहाड़ी नृत्य, पंजाबी गिद्धा और नारी शक्ति पर आधारित लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वहीं क्षेत्र की 22 प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसमें सूर्या रोशनी लिमिटेड, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, तुलसी क्लस्टर, संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और श्री सीमेंट का सहयोग रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड हथकरघा एंव हस्तशिल्प कला विकास परिषद के उपाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त सेमवाल रहे। यहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, ब्लॉक प्रमुख जसपुर अनुप कौर, भाजपा जिलाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.