बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनकर कला भवन प्रेक्षागृह में रंगसृजन आर्ट एंड सोशल एसोसिएशन द्वारा प्रसिद्ध नाटककार विजय तेंदुलकर के चर्चित नाटक "कन्यादान" का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन युवा रंगकर्मी सचिन कुमार ने किया। नाटक का मुख्य केंद्र स्त्री विमर्श और दलित चिंतन रहा, जिसने दर्शकों को सामाजिक यथार्थ और विचारधारात्मक द्वंद्व पर सोचने को मजबूर कर दिया। मंच पर नाथ देवला लीकर की भूमिका में अमन शर्मा ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। सेवा की भूमिका में ईशा ने जीवन की व्यावहारिकता को गहराई से प्रस्तुत किया। वहीं दलित पात्र अरुण आठवले की भूमिका निभा रहे मृणाल गौतम और उसकी स्वर्ण पत्नी ज्योति के किरदार में रिया कुमारी ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.