अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की वीरांगना इकाई ने मंडल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह के नेतृत्व में टीकाराम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में संगठन की सक्रिय, कर्मठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि रोटी बैंक की संस्थापक दुर्गेश सोलंकी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आशी गौतम ने आए तेरे भवन भजन पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। जिला अध्यक्ष पूजा सेंगर ने सभी को पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष मधु रानी जादौन ने सभी बधाई दी। हिमानी वार्ष्णेय ने ओ री चिरैया पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कृष्णा सिंह ने नारी पर प्रस्तुति दी। पूजा सेंगर, मधुरानी जादौन, अलका सिंह, पूनम चौहान, मिनी रानी, भारती सिंह, निधि तोमर, कृष्णा सिंह, आशा सिसोद...