देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। महिला दिवस पर कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन ने महिलाओं को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए दो विशेष वेबिनार आयोजित किए। संस्था की अध्यक्षा एवं प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमिता प्रभाकर ने स्तन और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर के लक्षणों व बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी साझा की। वेबिनार में महिलाओं को केनएप डिजिटल उपकरण के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, जो स्वयं स्तन परीक्षण की तकनीक सिखाता है। डॉ. प्रभाकर ने टीकाकरण और पैप स्मीयर जांच के महत्व पर भी जोर दिया। हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित इस कार्यक्रम से लगभग 150 महिलाएं सीधे तौर पर लाभान्वित हुईं। फाउंडेशन की यह पहल महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।......लायंस क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर फोटो देहरादून। लायंस क...