कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कोतवाली थाना में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान का सम्मान करना और उनके सशक्तीकरण, सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में समाजसेवी महिलाएं, शिक्षिकाएं, अधिवक्ता, महिला पुलिसकर्मी समेत अन्य वर्गों से जुड़ी महिलाएं मौजूद थीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को जागरूक और प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस कर्मियों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। इसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस बीच अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 109...