आरा, मार्च 9 -- आरा। नेशनल साइंटिफिक रिसर्च एंड सोशल एनालिसिस ट्रस्ट आरा और श्री हनुमंत संगीतालय बड़ी मठिया हाता आरा के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता श्याम कुमार राजन ने की। इस दिवस के मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश पाल रहे। इस अवसर पर महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा और समाज में उनका योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगीतालय के शिष्य -शिष्याओं ने भाग लिया। आस्था कुमारी ने राग मुल्तानी प्रस्तुत किया और माधुरी देवी ने विवाह गीत प्रस्तुत किया। तबले पर संगत गुरु जी ने किया मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन केंद्र अधीक्षक ब्रजेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ ब्रजेंद्र महाराज ने किया। इस अवसर पर आनंद राज, आकाश राज, सन्नी, सुगन, पंकज, तरुण, वरुण सहित कई उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दु...