सहरसा, मार्च 9 -- सहरसा, संवाद सूत्र। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की कई महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों तथा स्थानीय समुदाय की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज और परिवार के विकास की आधारशिला हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ सुनीता पासवान रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्वेता, एटीएम शिवानी, ग्रामीण बैंक पीओ निधि, रिंकी सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.