कन्नौज, मार्च 8 -- कन्नौज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय की महिला स्टाफ नर्सों, सिस्टर्स, पैरामेडिकल कर्मियों, मल्टीटास्क वर्कर्स तथा मरीजों की महिला तीमारदारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ गोष्ठी के रूप में हुआ, जिसमें उपस्थित महिला कार्मिकों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने प्रेरणादायक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। इसके बाद कार्यक्रम जागरूकता सत्र के रूप में आगे बढ़ा, जिसमें महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.