पटना, मार्च 2 -- संयुक्त जन संगठन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर महिलाओं के समानता की अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगा। पटना में बुद्ध स्मृति पार्क के पास रैली का नेतृत्व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पूर्व महासचिव एवं वर्तमान उपाध्यक्ष सीपीआई एम पोलित ब्यूरो सदस्य मरियम धवले करेंगी। इसकी जानकारी संयुक्त संगठनों की जमाल रोड के सूर्य भवन में हुई बैठक के बाद दी गयी। बैठक में डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी, एडवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, राज्य अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, महासचिव नीलम आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.