शामली, मार्च 9 -- शामली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों के परिवारों की प्रेरणादायक महिलाओं और बेटियों को सम्मानित करने के क्रम में जनपद शामली की बेटी स्वाति रोझा को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वामा सारथी की अध्यक्ष द्वारा उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह की पुत्री स्वाति रोझा को उनके साहसिक एवं प्रेरणादायक कार्यों के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।स्वाति रोझा एक लोकप्रिय यूट्यूबर, मोटोव्लॉगर और फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 4.5 लाख सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने मोटरसाइकिल से देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की धार्मिक यात्रा पूरी कर साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उनकी यह यात्रा युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। स्वाति रोझा की ...