गढ़वा, मार्च 8 -- भंडरिया। प्रखंड के सीएनआई चर्च और खजूरी सीजीएम चर्च में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़़कर भाग लिया। केरोबीना बड़ा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को हक, अधिकार और न्याय के लिए आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम में लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के सीएसडब्ल्यू द्वारा बाल विवाह निषेध पर शपथ दिलाया गया। मौके पर भूतपूर्व मुखिया सुशीला केरकेट्टा, जेम्स कुजूर, सेविका दिलवंती पन्ना, शोभावती कुजूर, शबनम बाखला, तीमुथियूस कुजूर, सर कामिल, पास्टर सुखलाल पन्ना, करचाली पंचायत के उपमुखिया अनिल मिंज, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी अनु अंजली मिंज सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...