बरेली, मार्च 9 -- बरेली। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण देखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य) की लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय के साथ ही एडीएम एफ/आर संतोष कुमार सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, डीपीओ मनोज कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...