बिहारशरीफ, मार्च 7 -- महिला दिवस पर मिसाल बनीं गोल्डी कुमारी, एक हाथ से भाला फेंककर देश के लिए जीत रहीं मेडल ट्रेन हादसे में मां की मौत और खुद का एक हाथ कटा, फिर भी नहीं हारी हिम्मत थाईलैंड में स्वर्ण जीतने के साथ राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित लोगों ने ताना मारा तो डिस्कस और जेवलिन थ्रो चुनकर गोल्डी ने अपने आलोचकों को दिया करारा जवाब महिला दिवस पर अपील: खुद को कमजोर न समझें महिलाएं और सरकार पैरा एथलीटों की करे आर्थिक मदद फोटो: गोल्डी कुमारी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार लेतीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट गोल्डी कुमारी। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हरनौत की 16 वर्षीय गोल्डी कुमारी की कहानी हर संघर्षशील महिला के लिए एक ब...