गोपालगंज, मार्च 8 -- गोपालगंज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार की सुबह शहर के मिंज स्टेडियम से प्रभात फेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक राकेश कुमार चौबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार सहित कई अधिकारी, शिक्षक और स्कूली बच्चे शामिल हुए। प्रभात फेरी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली, दौड़ प्रतियोगिता तथा योग सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई। जिला संगठन आयुक्त रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड की जिला इकाई, गोपालगंज के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गाइड लीडर खुशबू कुमारी, विजय कुमार, भूटान कुम...