बोकारो, मार्च 10 -- महिला दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था संभवना की ओर से सोमवार को समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं को वेस्टर्न फार्म में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर हर्षोल्लास के साथ महिला दिवस मनाया। महिलाओं को प्रकृति प्रेम का संदेश देते हुए औषधीय व पुष्प पौधे देकर विदा किया गया। इस अवसर पर संभावना की सचिव रंजू सिंह, स्पंदन, सीमा मिश्रा, रेणु, पूजा प्रिया ,ज्योति गुप्ता, शुभ लक्ष्मी,शुभ्रा,अन्नु,किरण, किरण सिन्हा, सुषमा, बीना व अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...