बिजनौर, मार्च 9 -- धामपुर। हंगामा लोक सामाजिक, साहित्य समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की कुछ विशेष नारी शक्ति को सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ संस्था की संरक्षक डॉ रश्मि रावल ने शारदे माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में डॉ रश्मि रावल, अंशु दीक्षित, गरिमा छाबड़ा आदि को संस्था की संस्थापिका राखी कौशिक, उपासना कौशिक, संस्था की संरक्षक निर्मला कौशिक, शशिबाला शर्मा को सम्मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बताया की आज की नारी हर मुकाम हासिल कर रही है। कार्यक्रम में राखी उपासना, अंशु रानी दीक्षित, गरिमा छाबड़ा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.