दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) के अवसर पर 'अस्मिता' पहल के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि अस्मिता (एचिविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन बाय इन्सपायरिंग वूमन थ्रू एक्शन) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और उनकी खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-18 एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता आठ मार्च को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.