अमरोहा, मार्च 9 -- अमरोहा, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस फिट इंडिया महिला सप्ताह के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम अमरोहा द्वारा बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिकाओं ने तीन ग्रुप में प्रतिभाग किया l 13 वर्ष से कम आयु की बालिका 100 मीटर दौड़ में जिया प्रथम, इलिस द्वितीय, दर्शिका तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर में अर्चना प्रथम,नव्या द्वितीय स्थान पर रही। हाई जंप में जिया प्रथम, दर्शिका द्वितीय, अर्चना तृतीय स्थान पर रही। 18 वर्ष से कम आयु की बालिका वर्ग 100 मीटर में तनु प्रथम, प्राची द्वितीय रही। 400 मीटर में विनीता प्रथम, प्राची द्वितीय स्थान पर रही। लंग जपं में तनु प्रथम,जिया द्वितीय,दर्शिका तृतीय स्थान पर रहीं। 18 साल से ऊपर की बालिका वर्ग लंग जंप में ज्योति प्रथम, रौनक दूसरे, रिंकी तृतीय स्थान पर रही। हाई जंप म...