बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण विभाग ने जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में राज्य स्तर पर संपन्न कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।कलेक्ट्रेट सभागार में स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया। जिन बच्चों के माता-पिता की कोविड् महामारी के कारण मृत्यु हो गई थी उन बच्चों की परवरिश और शिक्षा के लिए कक्षा-9 और 12 के मध्य अध्ययनरत तीन बालिकाओं को लैपटॉप दिया गया। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की महिला लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। भाजपा नेता वंदना गुप्ता ने महिला शक्ति को पहचान और समाज में उनको आगे बढ़ाने और बराबरी का अवसर प्रदान करने ...