बरेली, मार्च 8 -- बरेली। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण देखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य) की लाभार्थी जिन्होने कक्षा-10वी/12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 15 विकास खंडों में से प्रत्येक ब्लॉक में बेहतर कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.