प्रयागराज, मार्च 9 -- महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर कार्यरत महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंडिगो, अकासा एयर, एलायंस एयर, यूपीएसएसएफ, एमईएसएस (सफाई व्यवस्था), "मे आई हेल्प यू" काउंटर तथा एयरपोर्ट परिसर में संचालित विभिन्न एजेंसियों और आउटलेट्स की करीब 50 महिला कार्मिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विमानपत्तन निदेशक राजेश चावला ने कहा कि एयरपोर्ट के सुचारू संचालन में महिला कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने घर और कार्यालय दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए कार्यस्थल पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कर्मियों को गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.