पूर्णिया, मार्च 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जलालगढ़ प्रखंड परिसर में बाल विकास परियोजना विभाग के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं और पर्यवेक्षिकाओं ने प्रभात फेरी निकालकर महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यवेक्षिका कहकशा पकीज़ा खातून, निशा देवी और अंशु देवी ने किया। प्रभात फेरी के दौरान प्रखंड परिसर में रैली निकालकर लोगों को महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, साहस और मेहनत के बल पर नई पहचान बना रही हैं और समाज व राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रभात फेरी के बाद प्रखंड परिसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.