रुडकी, मार्च 12 -- रुड़की, संवाददाता। बीएसएम कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों और छात्र-छात्राओं के सहयोग से सशक्त नारी-सशक्त भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रूढ़ियों को तोड़ती महिलाएं और डिजिटल नारी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। एनसीसी की गर्ल्स कैडेटों ने क्या वास्तव में नारियां स्वतंत्र हैं विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्राचार्य मेजर डॉ. गौतमवीर ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज को अधिक संवेदनशील बनने की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...