मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन (बीएफटीएए) द्वारा आयोजित समारोह में पद्मश्री डॉ. विमल जैन ने बेगूसराय निवासी पूनम कुमार को श्रेष्ठ महिला सम्मान- 2026 से सम्मानित किया। उन्हें मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि, पूनम कुमार भेड़ की ऊन, घी, दूध और गोबर पर आधारित नवाचारों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त बागवानी और रसायन मुक्त जैविक कृषि को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं। वे ऊन औषधि टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापिका एवं प्रबंधक तथा शीपहेर्ड्स हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट की भी संस्थापिका हैं। उनके कार्यों के लिए उन्हें बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा उत्कृष्ट किसान सहित कई सम्मान भी मिल चुके हैं।समारोह में बीएफटीएए के अध्यक्ष ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.