लातेहार, मार्च 9 -- बेतला, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीटीआर प्रबंधन द्वारा पहली बार बेतला के एनआई सभागार में रविवार को बाघ दीदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह,जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर डीएफओ प्रजेश कांत जेना रेजर उमेश कुमार दुबे,अजय टोप्पो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के बाद हुनर से रोजगार के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत पेश किया गया। उसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर कर महिला दिवस के उत्सव क़ो मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं अपने हक अधिकार के लिए पूरी तरह से जाग चुकी हैं और वह हर क्षेत्र में पुरुषों से कहीं अधिक अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ-सा...