बरेली, मार्च 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए नगर निगम ने पिंक टॉयलेट्स में नि:शुल्क सुविधा देने का निर्णय लिया है। नगर निगम और टॉयलेट संचालन करने वाली एजेंसियों ने संयुक्त रूप से यह व्यवस्था लागू की है, जिससे पूरे दिन महिलाओं को इन टॉयलेट्स का उपयोग बिना किसी शुल्क के करने की सुविधा मिलेगी। स्वच्छ भारत मिशन के बरेली प्रभारी अधिकारी राजीव कुमार राठी ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए पिंक टॉयलेट्स में यह विशेष छूट दी गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बाहर निकलने पर किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। महिला दिवस के मौके पर की गई इस पहल को महिलाओं की सुविधा और सम्मान से जोड़कर देखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.