भागलपुर, मार्च 10 -- बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिचर्चा एवं संवाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के मीना मंच और बाल संसद द्वारा किया गया, जबकि इसकी देखरेख प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीप ने की। प्रधानाध्यापक ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या न केवल जघन्य अपराध है, बल्कि यह महापाप भी है। उन्होंने कहा कि बेटियों के बिना समाज की कल्पना संभव नहीं है। यदि बेटियों को ही खत्म कर दिया जाएगा तो बहू कहां से आएगी। मौके पर शिक्षक मु. शमीम उद्दीन, संतोष कुमार रजक, रविशंकर झा ने भी विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.