रुद्रपुर, मार्च 8 -- पंतनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंतनगर एयरपोर्ट में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला कर्मियों द्वारा केक काटकर की गई। विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों का आयोजन हुआ। क्विज प्रतियोगिता, जागरूकता संवाद भी हुआ। जिसमें महिला कर्मचारियों ने महिलाओं की समाज में भूमिका, अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट की महिला कर्मचारी भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रही हैं। जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यहां आपसी एकता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाते हुए महि...