मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नौवागढ़ी के मैदान में एक दिवसीय महिला फुटबॉल के अंतिम मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। यह मुकाबला मुंगेर टाउन क्लब की महिला टीम और सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब, नौवागढ़ी की महिला टीम के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, इस एक दिवसीय अंतिम मुकाबले को लेकर दोनों टीमों में काफी उत्साह है। मुंगेर टाउन क्लब की महिला टीम प्रशिक्षिका प्रियंका कुमारी और सचिव मो. हैदर के नेतृत्व में प्रतिदिन सुबह और शाम अभ्यास कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल की बारीकियों, सुझावों और तकनीकी जानकारियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि, यह मुकाबला रोमांचक होगा और महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.