महिला दिवस पर नुक्कड नाटक किया पेश
पिथौरागढ़, मार्च 8 -- पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पपदेव के टकाडी में महिला-किशोरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविवार को हिट पहाड़ जन-जागरूकता समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊँनी लोकगीतों के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और सामाजिक जागरूकता के महत्व को लेकर युवाओं ने नाटक पेश किया। ग्राम प्रधान कमला वर्मा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का विकास अधूरा है। उन्होंने महिलाओं और किशोरियों से शिक्षा प्राप्त करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। सेवानिवृत्त प्रोफेसर सरोज वर्मा ने कहा कि जब महिलाएँ शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और देश का समग्र विकास संभव होगा। इस दौरान संस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.