सीवान, मार्च 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में महिला पुलिस कर्मियों व स्थानीय महिलाओं द्वारा सशक्तिकरण, सुरक्षा व समानता का संदेश देते हुए पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों व इनकी सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मार्च में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पैदल मार्च किया और समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकार व सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना व यह संदेश देना था कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। प्रतिभागियों ने नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.