गोपालगंज, मार्च 8 -- गोपालगंज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर स्थित केबीएस कौशल विकास केंद्र में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपग्रेड उच्च विद्यालय बसडीला की प्रधानाचार्या लक्ष्मी पाठक, एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल की संगीत शिक्षिका सुषमा श्रीवास्तव तथा विज्ञान शिक्षिका कुमारी प्रियंका को उनके उल्लेखनीय कार्य और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केबीएस एकेडमी के प्रबंध निदेशक कुंज बिहारी श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज की प्रगत...