मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मुंगेर नगर निगम द्वारा नारी-लीड्स स्वच्छता अभियान की शुरुआत कंपनी गार्डन में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता तथा नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। मौके पर महिला सफाईमित्रों को पौधे भेंट कर स्वच्छता व्यवस्था में उनके सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा मिडिल स्कूल, खगड़िया के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। महापौर और नगर आयुक्त ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सुजीत पोद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.