मधुबनी, मार्च 7 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिला प्रशासन के सहयोग से महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों तथा उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विचार-विमर्श, प्रेरणादायक संबोधन, जागरूकता गतिविधियां तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। डीपीआरओ परिमल कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम 8 मार्च को सुबह 11:00 बजे से मधुबनी नगर भवन में आयोजित होगा। जिसमें जिला प्रशासन के व...