भभुआ, मार्च 6 -- सात व आठ मार्च को कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन व एथलेटिक्स का आयोजन जिले के विभिन्न विद्यालयों की बालिका खिलाड़ी लेंगी प्रतियोगिता में हिस्सा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला प्रशासन एवं बाल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 7 से 8 मार्च को भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी। इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्यों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 मार्च की सुबह 9:30 बजे से होगा। पहले दिन बालिका कबड्डी, क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं 8 मार्च को कबड्...