जामताड़ा, मार्च 8 -- महिला दिवस पर दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता की पत्नी को मिला 20 लाख का सहारा जामताड़ा, प्रतिनिधि।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कॉलेज रोड स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कांग्रेस के दिवंगत एवं निष्ठावान कार्यकर्ता ओपिन दास की पत्नी रेखा दास को 20 लाख रुपए का चेक सौंपकर उनके परिवार को सहारा और भरोसा दिया। मौके पर पूर्व सांसद ने यह सहायता राशि रेखा दास को सौंपते हुए कहा कि पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होने बताया कि कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष ओपिन दास एक विभागीय कार्यक्रम में भाग लेने रांची गए थे। इस कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह रांची से लौटने के दौरान इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ते समय सीढ़ी से गिर जाने के कारण उनका दुखद और असामयिक निधन हो गया ...