कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कटिहार में इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का विशेष आयोजन किया जाएगा। 8 मार्च को शहर के टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला पदाधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न तीन बजे से होगी। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा गायन और लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में बिहार की लोकसंस्कृति और पारंपरिक कला की झलक देखने को मिलेगी। कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका और उनकी उपलब्धियों को भी उजागर करेंगे।चार बजे से सम्मान समारोह का आयोजनइसके बाद अपराह्न चार बजे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.