भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउन हाल में जीविका दीदियों ने अनुभव साझा किए। इनमें कइयों को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को प्रशस्ति पत्र के अलावा मंजूषा पेंटिंग उपहार स्वरूप दिए गए। सबौर प्रखंड की फरका पंचायत की रहने वाली कल्पना देवी सीता समूह और अर्पण संकुल संघ से जुड़ी है। कल्पना देवी शराब और बाल विवाह सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर रही है। कल्पना देवी खुद अपने बेटे की शादी बिना दहेज लिए कर रही हैं। खास बात यह है कि आज इनके घर बेटे की शादी है, इसके बावजूद वह कार्यक्रम में शिरकत करने आईं थीं। जीविका महिला विकास सहकारी स्वावलंबी समिति लिमिटेड की निदेशक मंडल की सदस्य मानुषी देवी ने विचार साझा किए। सरधो पंचायत के बड़ी इब्राहिमपुर की रहने वाली मानुषी ने कहा उसने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.